Song O Ri Chiraiya from Satyamev Jayate

ओ री चिरईया नन्ही सी चिड़िया अंगना मे फिर आ जा रे …
ओ री चिरईया नन्ही सी चिड़िया अंगना मे फिर आ जा रे …
अँधियारा है घना और लहू से सना
किरणों के तिनके अंबर से चुनके
अंगना मे फिर आ जा रे

हमने तुझपे हजारों सितम हैं किए
हमने तुझपे जहां भर के जुल्म किए
हमने सोचा नहीं, तू जो उड़ जाएगी
ये ज़मीन तेरे बिन सूनी रह जाएगी
किसके दम पे सजेगा मेरा अंगना

ओ री चिरईया मेरी चिरईया अंगना मे फिर आ जा रे …

तेरे पंखों मे सारे सितारे जड़ूँ
तेरे चूनर धनक सतरंगी बुनूँ
तेरे काजल मे मैं काली रैना भरून
तेरी मेहंदी मे मैं कच्ची धूप मलूँ
तेरे नैनों सजा दूँ नया सपना

ओ री चिरईया मेरी चिरईया अंगना मे फिर आ जा रे !
ओ री चिरईया नन्ही सी चिड़िया अंगना मे फिर आ जा रे
ओ री चिरईया ।

 

About these ads

About Rakesh

Hi, This is Rakesh, welcome to my web-log.
This entry was posted in Random Ramblings and tagged , . Bookmark the permalink.

One Response to Song O Ri Chiraiya from Satyamev Jayate

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s